नगर निगम का स्वच्छता संकल्प: अपर नगर आयुक्त ने किया सफाई अभियान का नेतृत्व।

Spread the love

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि के दृष्टिगत मंगलवार को नगर निगम मथुरा वृंदावन के वार्ड नंबर 5 भरतपुर गेट मलिन बस्ती में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की संस्था नेचर ग्रीन ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अपर नगर आयुक्त ने स्वयं रोड से कचरे को उठाकर सफाई की।

अपर नगर आयुक्त ने बताया की स्वयं निरीक्षण कर व जनता के द्वारा फीडबैक लिया गया है। जिसमें लोगों का कहना है नगर निगम की पूरी टीम वार्ड को स्वच्छ रख रही है। प्रतिदिन डोर टू डोर उठने वाला कूड़ा भी समय से उठ रहा है। ।

नगर के सभी वार्ड स्वच्छ रहें इसके लिए नगर निगम की टीम हमेशा प्रयासरत रहती है उन्होंने जनता से भी सहयोग करने की अपील की। टीम ने दुकानदारों व लोगों के घर-घर जाकर समझाया।

इस दौरान परियोजना प्रबंधक अभिलाष सांगवान ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 से 12 जून तक जोन के दो बार्डो की मलिन बस्तियों में सफाई अभियान जारी है। इस दौरान ऑपरेशन प्रभारी अभिषेक बाजपेई , उत्तम शर्मा, गिरीश कुमार गौरव ठाकुर वंदना आदि मौजूद रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *