उपायुक्त विनोद कुमार वर्मा ने ग्रहण किया पदभार।

Spread the love

संत कबीर नगर। उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर का पद भार ग्रहण किया गया। श्री वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि इससे पहले उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, सिद्धार्थनगर के पद पर कार्यरत थे, उनका स्थानान्तरण इस जनपद में हुआ है, उन्होने अवगत कराया कि वे जनपद के उद्योगो को बढ़ावा देने एवं निवेश तथा रोजगार सृजन कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

उन्होने कहा कि विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का शत् प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जायेगा, विभागीय योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर ले जाना उनकी प्राथमिकता है। जनपद के निवेशकों/उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा।

इस अवसर पर उद्योग विभाग के जितेन्द्र कुमार गौतम, सतीश कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग, पंकज कुमार पाण्डेय, सहायक प्रबन्धक,आशीष कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक, जितेन्द्र कुमार, कनिष्ठ सहायक एवं अन्य कार्यालय स्टॉफ द्वारा बुकें दे कर श्री विनोद कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *