•डुमरियागंज क्षेत्र के भलुवाही राजस्व गांव में निर्मित विद्यालय का हुआ निर्माण
•बीते अप्रैल माह में प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय द्वारा दिए गए पत्र पर बीईओ ने बीएसए को भेजी थी रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बहेरिया ग्राम पंचायत के भलुवाही राजस्व गांव में निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का नाम बदलने की संभावना काफी बढ़ गई है। बीते अप्रैल माह में प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर विद्यालय का नाम कादिराबाद की जगह बहेरिया करने की मांग की थी। जिस पर बीईओ द्वारा बीएसए को मामला अवगत कराया गया।
प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने बीईओ को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि विकास खण्ड डुमरियागंज में बेसिक शिक्षा विभाग से उच्चीकृत गांधी कस्तूरबा आवसीय बालिका विद्यालय ग्राम पंचायत बहेरिया के राजस्व ग्राम भलुवाही के भूमिधरी में निर्माण हुआ है, परन्तु विद्यालय का नाम उच्चीकृत गांधी कस्तूरबा आवासीय बालिका कादिराबाद अंकित किया गया, उसके स्थान पर कस्तूरबा आवसीय बालिका भलुवाही-बहेरिया विकास
खण्ड डुमरियागंज किया जाना चाहिए। जिस पर बीईओ ने 19 मई को बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिलीप पाण्डेय द्वारा दिए गए शिकायती पत्र का हवाला देते हुए मामले की निस्तारण की दिशा में बात कही।
इस संबंध में बीईओ संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बीएसए को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही मामले का समाधान हो जाएगा।