कनखल में गैस पाइप लाइन का किया गया उदघाटन।

Vijaydoot News

हरिद्वार (उत्तराखंड) से अरविंद गोयल की रिपोर्ट।                                           

हरिद्वार में कनखल के श्री चन्द्र नगर कॉलोनी में शुक्रवार को भूमिगत गैस पाइप लाइन के कार्य का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को भूमिगत गैस पाइप लाइन के कार्य का उदघाटन उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम चन्द शास्त्री तथा पार्षद शुभम मैंदोला ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर पार्षद शुभम मैंदोला ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिये शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मौजूद निर्मल  वार्ष्णेय, ओंकार शर्मा, अंकुर कुश तथा डॉ. शोभित वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *