व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाज़ार के खुलने के समय बढ़ाये जाने को लेकर किया विरोध।

Vijaydoot News

हरिद्वार (उत्तराखंड) से अरविंद गोयल की रिपोर्ट।                                           

हरिद्वार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये शालिग्राम घाट पर उपस्थित होकर बाकी साथियों से फोन पर विडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा बातचीत कर दुकानों के खोलने का समय के फैसले को अनुचित बताया। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाजार में ढील बढ़ाने एवं लॉक डाउन में छूट देने के    निर्णय को अनुचित बताते हुये जिला प्रशासन से अपील की है कि बाजार खुलने की मौजूदा व्यवस्था को ही यथावत रखा जाये। उन्होंने कहा कि जब कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं तो सरकार को जल्दबाजी में ऐसे निर्णय न लेकर व्यापारियों की टैक्स माफी तथा बिजली पानी के बिलों में माफी के साथ राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए थी। सबसे पहले मंदिरों को खोला जाना चाहिए। शिव शक्ति व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन शर्मा,खड़ खड़ेश्वर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश सुखीजा एवं नई बस्ती व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल बंसल ने कहा कि बाजारों में ढील देने से सिर्फ मरीजों की संख्या बढ़ेगी। विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ज्वालापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय,जागृति व्यापार मंडल के अध्यक्ष नाथी राम सैनी, मायापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेन्द्र चौरसिया, ऋषिकुल व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक पांडेय,अनूप मेहता,पंकज बंसल,मनोज कुमार तथा तरुण व्यास आदि से वार्ता कर राय जानी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *