छात्रों ने सैनिटाइजर मशीन का किया निर्माण।

Vijaydoot News

हरिद्वार (उत्तराखंड) से शैलेंद्र कुमार की रिपोर्ट।           

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि. के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के छात्रों ने पुराने वेस्ट मैटेरियल से पैडल आपरेटेड हैंड सैनिटाइजर मशीन बनाई है। इस मशीन को पैर से चला कर खुद को सैनिटाइज किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने इस मशीन का पैर से दबाकर लोकार्पण किया। उन्होंने छात्रों के काम की सराहना की। मशीन का लोकार्पण करते हुए विवि. के कुलपति प्रोफेसर रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के युवा वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से बेकार सामान से इस मशीन को बनाया। उन्होंने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से विवि. के सभी विभागों में इस तरह की मशीन को लगाया जाएगा। इस तरह से कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने के लिए शिक्षक और विद्यार्थी खुद को सैनिटाइज कर सकेंगे। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर पंकज मदान ने बताया कि मैकेनिक विभाग के इंचार्ज संजीव लांबा और उनकी टीम के द्वारा पैंडल आपरेटेड हैंड सैनिटाइजर मशीन को तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले छात्रों को कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षित रखने में यह मशीन मील का पत्थर साबित होगी। इस मशीन को बनाने में संजीव लांबा, विकास देशवाल, अनिरुद्ध यादव, प्रविंद्र कुमार, महेश, सचिन, रोहित पाल, धीरज, योगेश कुमार, ऋषि कुमार प्रजापति, सुनील कुमार आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *