चार क्षेत्राधिकारियों के बदले गये कार्यक्षेत्र।

Vijaydoot News

हरिद्वार (उत्तराखंड) से अरविंद गोयल की रिपोर्ट।                                             

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूद ई कृष्ण राज एस ने मंगलौर के सी.ओ. डी.एस. रावत को जनपद से सम्मान पूर्वक विदाई देते हुये रिलीव कर दिया। इसके साथ ही चार क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में भी फेर बदल किया गया। जनपद में आये नव नियुक्त क्षेत्राधिकारी को भी दायित्व सौंपा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूद ई कृष्ण राज एस के जन संपर्क अधिकारी हरि ओम चौहान ने बताया कि मंगलौर के सी. ओ. डी.एस. रावत का देहरादून स्थानांतरण होने के बाद सम्मान पूर्वक विदाई देकर रिलीव किया गया। जनपद में चार सी.ओ. के कार्य क्षेत्र में भी फेर बदल किया गया। सी.ओ. सदर सुश्री पूर्णिमा गर्ग को सी.ओ. सिटी का दायित्व सौंपा गया। सी.ओ. सिटी अभय प्रताप सिंह को मंगलौर का क्षेत्राधिकारी बनाया गया। यातायात क्षेत्राधिकारी बिजेन्द्र दत्त डोभाल को सी.ओ. सदर की जिम्मेदारी दी गयी। नव नियुक्त क्षेत्राधिकारी संजय बिश्नोई को यातायात एवं श्यामपुर थाने का क्षेत्राधिकारी बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *