युगदृष्टा पं० नेहरू जी के विचारों व बताये रास्तों पर चल कर भारत को विश्व का सिरमौर व आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है- अंबिका सिंह

Vijaydoot News

बस्ती। पण्डित नेहरू युगदृष्टा थे। उनके विचारों और उनके बताये रास्ते पर चलकर ही भारत को विश्व का सिरमौर और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कही। वे कांग्रेस पार्टी दफ्तर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित नेहरू की जयंती पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने आगे कहा कि पण्डित नेहरू ने 100 साल बाद के भारत की तस्वीर अपनी आखों में सजाया था।

उनकी बताई तकनीक और सिद्धान्तों से ही भारत की वैश्विक पहचान है। पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा धर्मनिरपेक्षता, निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता और दूरदर्शिता पण्डित नेहरू को और राजनेताओं से अलग पहचान दिलाती है। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने पण्डित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नर्वदेश्वर शुक्ल, जयंत चौधरी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, साधूसरन आर्य, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अवधेश सिंह, कुंवर जितेन्द्र सिंह, आर.बी. भारती, साधू सरन पाण्डेय, नफीस अहमद, अलीत अख्तर, शौकत अली नन्हू, मंजू पाण्डेय, अनिल त्रिपाठी, शुभम गौंड़, जमील अहमद कादरी, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *