कनखल क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई महिला की मौत।

Vijaydoot News

हरिद्वार (उत्तराखंड) से अरविंद गोयल की रिपोर्ट।                                             

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के जमालपुर जिया पोता रोड पर एक अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही महिला की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतिका की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन कोई पहचान न होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। बाद में सोमपाल पुत्र सुमेरु निवासी जिया पोता कनखल ने शव की शिनाख्त अपनी माँ सुक्खो देवी उम्र पचास वर्ष के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *