धनौरी में विधायक ने किया निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण।

Vijaydoot News

हरिद्वार (उत्तराखंड) से अरविंद गोयल की रिपोर्ट।                                             

हरिद्वार जिले के धनौरी गाँव में कलियर के विधायक फुरकान अहमद ने धनौरी में पुरानी गंगनहर पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने लो.नि.वि.के अधिकारियों को पुल के निर्माण का कार्य शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि भगवान पुर से बहादराबाद मार्ग को जोड़ने वाले इस पुल का बहुत ही बड़ा महत्व है। यहाँ प्रति दिन इस पुल से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। इस मौके पर मौजूद लो.नि. वि. के ई.ई. विजय कुमार मोंगा ने विधायक फुरकान अहमद को आश्वासन दिलाया कि इस पुल का निर्माण कार्य दस अक्टूबर से पहले ही पूर्ण कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *