भोजपुरी फिल्मों में अभिनय की नई परिभाषा गढ़ रहें हैं देव सिंह।

Vijaydoot News

धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट।

बैरी सेनुरवा में दमदार अभिनय की हो रही है तारीफ़,रिलीज होने के बाद छाया बैरी सेनुरवा का ट्रेलर

बस्ती। भोजपुरी सिनेमा में दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता देव सिंह ने निगेटिव रोल के जरिये भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खुद को नंबर एक की पोजीशन तक पहुंचाया है। आज के दौर में भोजपुरी में बनने वाली फ़िल्में उनके बिना अधूरी सी लगती हैं। यही वजह है कि देव सिंह फिल्मकारों के पसंदीदा एक्टर्स की सूची में सबसे ऊपर हैं।

देव सिंह नें जहाँ निगेटिव रोल के जरिये लोगों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं वहीँ हाल ही में रिलीज हुए उनके भोजपुरी फिल्म “बैरी सेनुरवा” ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में देव सिंह ने एक पागल के रोल में नेचुरल एक्टिंग कर दर्शकों का मन मोह लिया है। फिल्म में देव सिंह के अपोजिट काजल यादव हैं।बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए ट्रेलर में देव सिंह एक बड़े परिवार से ताल्लुकात रखते नजर आ रहें हैं। फिल्म में काजल यादव की शादी देव सिंह से हो जाती है जिसमें फिल्माया गया इमोशन्स दर्शकों के दिल में उतर गया है। इस में देव सिंह के अलावा आदित्य ओझा, काजल यादव, रिंकू भारती, सुनीता शर्मा, सुनीता सिंह, उदय श्रीवास्तव ,राधा त्रिपाठी, रोहित राज, लल्लन सिंह, खुशबू झा नजर आयेंगी।

फिल्म के निर्देशक निलाभ तिवारी हैं और संगीतकार अमन श्लोक हैं। फिल्म में गीत लिखा है अरविन्द तिवारी,शेखर मधुर,संतोष पुरी ने जबकि गायक अनू पांडेय, सोहन राठौड़, विजय चौहान, विनती सिंह, साजन मिश्रा,सोमी शैलेश हैं। फिल्म की कथा, पटकथा संवाद लिखा है बदर अशरफी व सत्येन्द्र सिंह ने। छायांकन प्रमोद पांडेय ने किया है और कोरियोग्राफर एंथोनी हैं। फिल्म में कला अंजनी तिवारी का, मारधार श्रवण कुमार का व संकलन – कृष्णा मुरारी यादव ने दिया है। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह, निलाभ तिवारी हैं वहीं म्यूजिक, सैटेलाईट और डिजिटल पार्टनर – बी4यू है।

इस फिल्म के ट्रेलर को मिली सफलता से खासा उत्साहित देव सिंह ने बताया की जब मेरे पास इस फिल्म में काम करने का ऑफर आया तो मैंने बी4यू के संदीप सिंह से एक विलेन एक्टर के तौर पर इस रोल को दिए जाने को लेकर कारण पूंछा तो उन्होंने कहा की आप एक उम्दा एक्टर हैं और आप इस रोल के लिए सबसे फिट हैं। मुझे आशा है की बैरी सेनुरवा में आपसे बढ़िया इस रोल के लिए कोई भी फिट नहीं बैठेगा। देव सिंह ने बताया की मैंने इस फिल्म में अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश की और मुझे ख़ुशी है की दर्शकों ने ट्रेलर में मेरे रोल को जम कर सराहा है। देव सिंह ने बताया की फैन्स और दर्शक मैसेज के जरिये फिल्म में किये उनके काम की जम कर तारीफ कर रहे हैं।

बतातें चलें की देव सिंह भोजपुरी सिनेमा के उन एक्टर्स में शामिल हैं जो सिर्फ अपने सम्मान को लेकर काम करते हैं। यही वजह है की वह चुनिन्दा फिल्मों में ही नजर आते हैं, जिनकी कहानी के साथ उनका रोल दमदार रहता हैं। देव सिंह के भोजपुरी व कई फिल्मों में किये कई रोल को दर्शक आज भी सराहते हैं। उनकी चुनिन्दा फिल्मों में मैं सेहरा बाँध कर आऊंगा, कसम पैदा करने वाले की पार्ट- 2, राजा जानी जैसी दर्जनों फ़िल्में शामिल हैं। वह भोजपुरी के साथ ही हिंदी फिल्मों व छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले क्राइम पेट्रोल, दस्तक, सावधान इंडिया सहित कई धारवाहिकों में अपने अभिनय से दर्शकों पर छाप छोड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *