भोजपुरी अलबम साली 420 लगती हो से विवेक और दिव्या मौर्य धमाल मचाने को तैयार।
धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट।

नई दिल्ली/बस्ती। भोजपुरी के जाने-माने गायक और फिल्म अभिनेता जल्द ही अपने नए भोजपुरी अलबम साली 420 लगती हो के जरिये धमाल मचाने वाले हैं। उनके साथ भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री दिव्या मौर्या ने भी अपने कंटीले अंदाज में आवाज दी है।
विवेक और दिव्या ने अपने इस अलबम की रिकार्डिंग दिल्ली स्थित आर्या रिकॉर्ड स्टूडियो से पूरी की है। जिसे सुनने के बाद लोग झूमने को मजबूर हो जायेंगे। इस अलबम से जुड़े वीडियो की शूटिंग भी जल्द ही पूरी की जायेगी। अलबम में विवेक पाण्डेय और दिव्या मौर्या की आवाज भोजपुरी नयेपन का एहसास कराएगी। इस गीत को लिखा है दीपू देहाती ने, संगीत दिया है आर्या शर्मा व आलोक राज ने और निर्माता रविशंकर मिश्र है। इस अलबम को जल्द ही जे एस एम् फिल्म प्रोडक्शन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। जिसके तिथि की घोषणा जल्द ही की जायेगी।

बताते चलें कि गायक विवेक पाण्डेय और गायिक दिव्या मौर्या ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म प्यार की नैया राम के भरोसे की शूटिंग अयोध्या के खुबसूरत लोकेशंस में पूरी की है। जिसमें उनके साथ जाने माने अभिनेता सीपी भट्ट, संजय वर्मा, सहित कई दिग्गज कलाकार भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन फिल्म अभिनेता संतोष श्रीवास्तव ने किया है।