उमेश पाल की हत्या में शामिल कोई शूटर बच नहीं पायेगा : प्रशांत कुमार

Vijaydoot News

रिपोर्ट- पवन कुमार रस्तोगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ADG लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने साफ कहा है कि उमेश पाल की हत्या में शामिल कोई शूटर बच नहीं पायेगा। लखनऊ में उन्होंने मीडिया से कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस स्पष्ट कर देना चाहती है इस हत्याकांड में जो भी व्यक्ति शामिल रहा है उन पर कार्रवाई होगी। उमेश पाल राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह थे और लगातार गवाही दे रहे थे। इसी कारण से उनकी हत्या की घटना हुई है। ADG कानून-व्यवस्था ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड मामले को लेकर 6 मार्च 2023 की सुबह प्रयागराज पुलिस को एक सफलता मिली जब इस शूटआउट में शामिल उस्मान एक मुठभेड़ में घायल हुआ | उस्मान को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हुई। इस दौरान हमारे एक आरक्षी घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि उस्मान पर 50,000 का इनाम था। चैनलों में प्रसारित वीडियो में इसे गोली मारते हुए देखा गया था। आगे की प्रक्रिया की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के द्वारा इसमें शामिल लोगों के घरों में ध्वस्तिकरण की प्रक्रिया की गई है।