कांग्रेस की बंपर जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार।
नजीबाबाद। पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत पर कांग्रेसी गदगद हैं। कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पंजाब में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है।
गुरुवार को नगर के मोहल्ला पठानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता हिफजुर्रहमान फरीदी के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पंजाब के निकाय चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पंजाब पूरी तरह से भाजपा मुक्त हो गया है। कांग्रेस नेता अमजद सिद्दीकी ने कहा कि पंजाब की जनता ने भाजपा के इस काले कानून को मुंह तोड़ जवाब दिया है। कांग्रेस नेता नईमुल अख्तर ने कहा कि पंजाब की जीत पंजाब के प्रभारी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि इस जुमलेबाज भाजपा सरकार से देश की जनता परेशान हो चुकी है। युवा कांग्रेस नेता शारिब अंसारी ने कहा कि पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत हुई है। इस चुनाव में भाजपा व अकाली दल का सूपड़ा साफ हो गया है। इस मौके पर हिफजुर्रहमान फरीदी, अमज़द सिद्दिकी, नईमुल अख्तर, सलीम कुरेशी, शारिब अंसारी, नदीम फारुखी, आलम, सरफराज मलिक, मौ0 इरशाद, बिट्टन खां आदि मौजूद रहे।