नहाय खाय के साथ चैती छठ शुरू।

Vijaydoot News

-लक्ष्मण मेला मैदान के गोमती तट पर पूरी हुई तैयारी।

-दो बार आता है छठ, पहला कार्तिक तो दूसरा चैत में: प्रभुनाथ।

लखनऊ। शनिवार को नवरात्रि पर्व के समय ही नहाय खाय के साथ चैती छठ की शुरूआत हो गई। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि चैती छठ की तैयारी 25 मार्च से शुरू होते हुए 26 को खरना तथा 27 मार्च को सायं अर्घ्य तथा 28 मार्च को प्रात: भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर चैती छठ महापर्व का समापन किया जायेगा।

आगे बताया कि उन लोगों द्वारा छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमतीतट लखनऊ पर सभी पदाधिकारियों के साथ पहुंच कर तैयारी की समीक्षा बैठक की। छठ महापर्व साल मे दो बार मनाया जाता है एक कार्तिक के शुक्ल पक्ष के छठें दिन तथा चैत माह के शुक्ल पक्ष के छठे दिन इसीलिए सूर्य षष्ठी व्रत भी कहते है। चैत्र माह का छठ पूजा बिहार मे आधिक मनाया जाता है। इस महापर्व मे सभी पूजन सामग्री को 6, 12 एवं 24 की संख्या मे प्रयोग किया जाता है जैसे गन्ना, सेव, केला, अमरूद संतरा आदि।

इस महापर्व को परिवार मे सुख समृद्धि एवं दीघार्यु के लिए महिलाए व्रत को करती है। अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के द्वारा घाट की सफाई करा कर छठ के लिए तैयारी करा रहे है जिस परिवार को छठ पूजा करना हो वह लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट लखनऊ मे बने छठ घाट पर पूजा कर सकते हैं।