20 दिन पूर्व अगवा किशोरी को नहीं तलाश कर पाई पुलिस।
सिधौली (सीतापुर)। 20 दिन पूर्व अगवा की गईं एक किशोरी के अटरिया पुलिस अभी तलाश नहीं सकी। वहीं अगवा की गई किशोरी ने मौका अपने परिजनों से फोन पर बातकर अपने साथ हो रही प्रताड़ना की बात बताकर ले जाने की बात कही। जिससे किशोरी के परिजन सिधौली सीओ कार्यालय पहंुचे और पुत्री की तलाश के लिये गुहार लगाई है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि गांव निवासी छोटू पुत्र मटूर बीते 6 मार्च को उनकी 18 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर अगवा कर ले गया था। जिसकी गुमसुदगी अटरिया पुलिस ने दर्ज कर ली थी। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री ने कई बार छोटू द्वारा उस प्रताड़ित करने के बारे में बताया है। यह भी बताया कि उसे एक अनजान स्थान पर बंदकर रखा गया है। जिसके बारे में वह नहीं जानती। पीड़ित पिता ने किशोरी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुते न्याय की मांग की है।