गाँव, गरीब और खेती किसानी को समर्पित था चौ. चरण सिंह का जीवन – राधेश्याम चौधरी

Vijaydoot News

पुण्यतिथि पर याद किये गये चौ. चरण सिंह, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर की गयी विस्तार से चर्चा।

बस्ती। खौरहवा मोहल्ले में स्थित चौधरी चरण सिंह फील्ड हॉस्टल में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी के नेतृत्व में इकट्ठा हुये लोगों ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गयी।

आरएलडी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमपकाश चौधरी ने कहा चौ. चरण सिंह ने आजीवन किसानों के हित की लड़ाई लड़े। वे कृषि और किसानों की ताकत को अच्छी तरह पहचानते थे और दोनो का विकास कर भारत को वैश्विक पटल पर स्थापित करना चाहते थे। उन्होने स्वाधीनता आन्दोलन में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि गांव गरीब और खेती किसानी चौ. चरण सिंह की राजनीति के केन्द्र विन्दु थे।

वे एक सफल वकील भी थे। पेशे के दौरान ऐसे ही लोग के केस की पैरवी स्वीकार करते थे जो न्याय के पक्ष में खड़े रहते थे। भूमि सुधार से लेकर भारत को समृद्ध देशों की सूची में लाकर खड़ा करने के लिये उनके पास रोडमैप था। इन्ही उद्देश्यों को लेकर उन्होने पूरा जीवन कार्य किया। स्वाधीनता आन्दोलन के दौरान वे जेल भी गये। वापस लौटे तो गांधजी के नेतृत्व में देश की आजादी के लिये संघर्ष और तेज कर दिया। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अरूणेन्द्र पटेल, रायअंकुरम श्रीवास्तव, शिवकुमार गौतम, सुजीत कुमार शुक्ल, बब्बू चौधरी, लालचंद आदि मौजूद रहे।