अपनी ही किशोरी से दुष्कर्म करने पर पिता गिरफ्तार।

Vijaydoot News

हरिद्वार (उत्तराखंड) से शैलेंद्र कुमार की रिपोर्ट।

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में अपनी पुत्री के साथ रह रहा पिता ही उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुत्री पिता के दुष्कर्म से परेशान होकर घर से चली गई। जब हकीकत पुलिस के सामने आई तो पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल करा कर बयान के लिए पेस करने की तैयारी पुलिस कर रही थी। 3 दिन पहले एक किशोरी बिना बताए घर से लापता हो गई। सिक्योरिटी गार्ड पिता ने नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने युवती को प्रेम नगर आश्रम घाट से ढूंढ निकाला। थाने पहुंचकर जब युवती ने घर से जाने की वजह बताई तब पुलिस दंग रह गई। किशोरी ने बताया कि वह 1 वर्ष से अपनी मां के साथ बरेली में यानी अपने ननिहाल रह रहे थी। माता-पिता के बीच मनमुटाव चल रहा था। इस माह की 7 तारीख को पिता स्कूल में दाखिला कराने की बात कह कर ननिहाल से उसे ले आया था। तब से ही उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पिता के दुष्कर्म से परेशान होकर वह बिना बताए घर से चली गई थी। कनखल क्षेत्र की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 48 वर्षीय पिता को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *