कोरोना योध्दाओं को मानवता सम्मान से किया गया सम्मानित।

Vijaydoot News

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में करोना योद्धाओं को ऑल इंडिया पयाम इंसानियत फोरम ने मानवता सम्मान से सम्मानित किया।

समाज में जीना पयामे इंसानियत के लोगों से सीखें : डॉक्टर उमंग खन्ना होम्योपैथ स्पेशलिस्ट।

देश को मजबूत बनाने के लिए पयामे इंसानियत फोरम जैसे संस्थाओं की सख्त जरूरत है : डॉ सूर्यकांत एच०ओ०डी० रेस्पिरेट्री के०जी०एम०यू०

हम सब अपने पालनहार से वादा करके आए हैं के ज़मीन पे फसाद नहीं फैलाएंगे: हाजी शिराज उद्दीन।

लखनऊ। ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम द्वारा हसन अकबर साहब की अगुवाई में केजीएमयू के 175 कर्मियो को मानवता सम्मान से सम्मानित किया जिन्होंने करोना महामारी के दिनों में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाई और ओवर ड्यूटी करते हुए लोगों की खिदमत की, उनकी हौसला अफजाई के लिए मानवता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सी०एम०एस० के०जी०एम०यू०प्रोफेसर डॉक्टर एस०एन०शंखवार थे।

उन्होंने इस मौके पर कहा पयामे इंसानियत फोरम को काफी दिन से मैं देख रहा हूंँ कहीं मेडिकल कैम्प लगाते हैं, कहीं हमारे मरीजों में फल वितरण करते हैं, कहीं रक्तदान शीविर लगवा कर रक्त के इंतजाम करते हैं, कहीं मरीजों में कंबल वितरण करवाते हैं, कभी हमारे के०जी०एम०यू० में वृक्षारोपण करते हैं। आज हमारे स्टाफ जिन्होंने करोना काल में मेहनत की है उनकी हौसला अफजाई का यह प्रोग्राम काफी सराहनीय है हम दिल से ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम का शुक्रिया अदा करते हैं।

एच०ओ०डी० रेस्पिरेट्री मेडिसिन डॉ सूर्यकांत ने कहा कोरोना महामारी में जिन लोगों ने भी मरीजों की खिदमत की है। उनका हम दिल से शुक्रिया अदा करते हैं और आप ही लोग ही इस सम्मान के सही हकदार हैं। प्रोफेसर डॉक्टर संदीप तिवारी व डाक्टर अनिता सिंह सी०एम०एस० ट्रामा केजीएमयू जी ने पयामे इंसानियत कि इस तरह के कार्य बहुत ही सराहनीय है और हम सदैव उनके साथ है।

प्रोफेसर डॉक्टर ए कुशवाहा ने कहा ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम समय कि जरूरत को पूरा करता है, हम दिल से उनको धन्यवाद करते हैं, प्रोफेसर डॉक्टर नईम अहमद ने कहा मानवता की सेवा भी एक इबादत है इसलिए हमे मानवता की सेवा में लगे रहना चाहिए। डॉक्टर उमंग खन्ना साहब ने कहा पयामे इन्सानियत फोरम अपने नाम के अनुरूप ही हमेशा मानवता की सेवा में लगी रहती है और जो कोई मानवता के कार्य करता है तो उसे सम्मानित कर के उनकी हौसला अफजाई भी करता रहता हैं।

इस मौके पर फोरम के हाजी शिराज उद्दीन साहब ने तमाम मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा हम सब अपने पालनहार से ये वादा करके आए हैं के दुनिया में आ के फसाद नहीं फैलाएंगे। तमाम इन्सान आपस में मिलके रहेंगे, पयामे इन्सानियत फोरम का मक़सद यही है के इन्सानियत के पैग़ाम को आम किया जाए, प्रोग्राम के आखिर में अबुल कासिम नदवी साहब वा ताहा महमूद साहब ने तमाम डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर डाक्टर अरशद साहब, शफाक अल्वी साहब, मिर्ज़ा साहब, मसीह अंसारी, मश्कूर नदवी, हम्ज़ा भाई आदि लोगों ने भी शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *