
बस्ती। देश के उद्योगपति रतन टाटा जी के निधन के उपरांत दी सीएमएस विद्यालय में बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने से ज्यादा भारत की उन्नति को महत्व दिया, एवम भारत की अर्थव्यवस्था, कैंसर इलाज, एवम गरीब मजदूर के हाथो को सबल बनाया, जिसकी विज्ञान एवम प्रद्योगिकी ने भारत में बने वस्तु को विश्व पटल पर एक पहचान दिलाई, ऐसे भारत के कोहिनूर के स्वर्गलोक गमन को विद्यालय परिवार की तरफ से हृदय से श्रद्धांजलि।



श्री खरे ने कहा कि रतन टाटा से आज बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए कि सभी काम के साथ-साथ उन्होंने देश के प्रति अपना समर्पण बनाए रखा और पूरे विश्व में भारत की एक नई पहचान दिलाई। विद्यालय के सभी बच्चों एवं अध्यापकों ने दो मिनट का मौन रख अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
अध्यापकों में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर संध्या त्रिपाठी सुषमा श्रीवास्तव सूरज श्रीवास्तव विमला सिंह शिखा सिंह श्रीराम यादव स्मिता अस्थाना शशि कला सिंह दानिश रजा सोनाक्षी गुप्ता दिशा साहू आकृति उपाध्याय रोली गुप्ता रिया अस्थाना मृणाल मणि त्रिपाठी कृतिका मिश्रा सविता त्रिपाठी निशा पांडे साक्षी श्रीवास्तव शीतल पांडे शिवा सिंह अंजू सिंह स्वप्निल कनौजिया आदि विद्यालय के सभी अध्यापक श्रद्धा सुमन अर्पित किए।