
बस्ती। थाना कलवारी पुलिस, एस0ओ0जी0 टीम और सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने वाले 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 10 अवैध असलहा, 10 जिंदा कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 1.मंजीत विश्वकर्मा पुत्र रामपलट विश्वकर्मा निवासी परसहिया, जिगिना देव थाना लालगंज जनपद बस्ती; 2.संजीत विश्वकर्मा पुत्र रामपलट विश्वकर्मा निवासी परसहिया जिगिना देव थाना लालगंज जनपद बस्ती, 3.शिवा पटवा पुत्र रामस्वरूप पटवा निवासी खखरा अमानाबाद गोसाईंपुरवा थाना लालगंज जनपद बस्ती, 4.निकित चौधरी पुत्र रामभवन चौधरी निवासी ग्राम शोभनापार थाना लालगंज जनपद बस्ती, 5.राशिद खान उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम सरैया खुर्द थाना कलवारी जनपद बस्ती, 6.करन जायसवाल निवासी कलवारी बाजार थाना कलवारी जनपद बस्ती, 7.रहमान अली उर्फ बाबा पुत्र सोमन अली निवासी ग्राम कलवारी मुस्तहकम थाना कलवारी जनपद बस्ती और विशाल कुमार पुत्र स्व0 अगर्दी सा0 नान्देकुंआ थाना दुबौलिया जनपद बस्ती शामिल हैं। ये सभी आरोपित थाना कलवारी के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इनसे 10 अवैध असलहे, जिनमें एक देशी पिस्टल, एक देशी रिवाल्वर, दो तमंचे 12 बोर और छह तमंचे 315 बोर शामिल हैं, साथ ही 2 कारतूस 32 बोर, 6 कारतूस 315 बोर और 2 कारतूस 12 बोर बरामद किए।

इन आरोपितों के खिलाफ थाना कलवारी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में पहले से भी FIR दर्ज हैं, जिनमें हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-
अभियुक्त विशालः– मु0अ0सं0 325/2021 धारा 307,411,420,467,468,471,504 IPC थाना हरैया जनपद बस्ती।
अभियुक्त राशिदः मु0अ0सं0 129/2024 धारा 323,504,506 IPC थाना कलवारी जनपद बस्ती। मु0अ0सं0 208/2021 धारा 279,337,338 IPC थाना कलवारी जनपद बस्ती।
अभियुक्त निकित चौधरीः मु0अ0सं0 217/2024 धारा 207 MV Act 8/20 NDPS थाना कलवारी जनपद बस्ती।
अभियुक्त शिवा पटवाः मु0अ0सं0 140/2024 धारा 307,323,341,504,506,195A IPC थाना लालगंज जनपद बस्ती।
अभियुक्त मजितः मु0अ0सं0 140/2024 धारा 307,323,341,504,506,195A IPC थाना लालगंज जनपद बस्ती।
अभियुक्त संजीतः मु0अ0सं0 134/2024 धारा 379,411 IPC थाना लालगंज जनपद बस्ती। मु0अ0सं0 04/2025 धारा 109, 115(2), 123,351(3), 352,61(2),82(1),85 BNS थाना लालगंज जनपद बस्ती। मु0अ0सं0 02/2025 धारा 115(2),131,324(4),351(3),352 BNS थाना लालगंज जनपद बस्ती
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल प्रमुख अधिकारियों में थानाध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद, एस0ओ0जी0 टीम प्रभारी उoनिo चन्द्रकांत पाण्डेय, सर्विलांस सेल प्रभारी उoनिo शशिकांत, प्रभारी चौकी गायघाट उ0नि0 राममणि उपाध्याय, उ0नि0 विन्ध्याचल प्रसाद, उ0नि0 शोभा यादव, उ0नि0 लालजी यादव, उ0नि0 गोपाल यादव, हे0का0 रमेश यादव, इरशाद खान, धर्मेन्द्र कुमार, का0 चन्दन भारती, का0 शिवम यादव एस0ओ0जी0 टीम, हे0कां0 देवेश यादव, कां0 संतोष यादव सर्विलांस सेल, हे0का0 राजेश कुमार सिंह, हे0का0 पन्नेलाल यादव, का0 कुलदीप कुमार, का0 प्रणव कुमार पाण्डेय, का0 अवधराज यादव, का0 विनीत यादव थाना कलवारी शामिल रहे।