
प्रयागराज। स्वामी ब्रह्मानंद चैरिटेबल ट्रस्ट अरैल महर्षि आश्रम प्रयाग नैनी आश्रम के प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, बसंत दास ने बताया कि सहस्त्र चण्डी महायज्ञ 3 अक्टूबर से प्रारंभ है। यह 11 अक्टूबर तक होगा। इस अवसर 500 वैदिक ब्राह्मण द्वारा पूजा-पाठ, सिमरन, ध्यान किया जा रहा है।
विश्व शांति कल्याण हेतु ऋषि द्विवेदी, विमल, सोनू, जितेंद्र, जयप्रकाश, प्रसन्न, विशिष्ट, नागेश, अमित प्रजापति, सरदार पतविंदर सिंह स्वयंसेवक आदि रहे। साथ ही अरैल महर्षि आश्रम प्रयाग नैनी मे विजयदशमी के लिए 40 फीट ऊंचा रावण तैयार कर रहे हैं।
वैदिक ब्राह्मण निरंजन प्राणी, काशी सचिन निर्जरिया, दुकान महापात्र, अजय पांडा, नरसिंह दास, सूर्यकांत त्रिपाठी, मिलन दास, सचिन पांडा, संजीव खनल, गोविंद भतुराई, रमेश महापात्र, आशीष कुमार मिश्र, विमल मिश्रा,श्रुति रंजन द्विवेदी, अमित प्रजापति, सरदार पतविंदर सिंह रहे।