
बस्ती। प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 03 जोडे को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। आपसी मनमुटाव के कारण परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया था। जिसमें पहला जोड़ा माधुरी पत्नी दिलीप कुमार निवासी औढ़ जंगल खास थाना सोनहा जनपद बस्ती, दूसरा जोड़ा मोनिका पत्नी बृजेश निवासी शंकरपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती तथा तीसरा जोड़ा रेनू कुमारी पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी रेलवे स्टेशन काली मंदिर थाना पुरानी बस्ती जनपद, शामिल हैं।


उक्त पति-पत्नी के जोड़ो के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती मय टीम की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।