
बस्ती। शारदीय नवरात्र के समापन के साथ विजय दशमी पर्व पर बस्ती शहर व जनपद में अन्य स्थानों पर स्थापित की गई मां नव दुर्गा की प्रतिमाओं का शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया जा रहा है। जिले में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरा के दिन से शुरू हो गया, जो पूर्णिमा तक चलेगा। इसके लिए प्रशासन ने पहले से निर्धारित रूट निर्धारित कर रोड पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मां नव दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन में विसर्जन स्थल पर सुरक्षा शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किये गये व्यापक व्यस्थाओं का निरीक्षण किया गया था।

बता दें कि इसी कड़ी में आज शनिवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में विजयादशमी पर्व के दृष्टिगत रावन दहन के स्थान का निरीक्षण कर सुरक्षा व शान्ति/कानून व्यवस्था के व्यापक इंतजाम हेतु सम्बन्धित को आदेशित/निर्देशित किया गया



बता दें कि पूर्णिमा के दिन बस्ती शहर के अलावा पिपरा गौतम की प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। जिले भर की अन्य प्रतिमाएं दशहरा से लेकर पूर्णिमा के बीच अलग-अलग दिन विसर्जित की जाएंगी।
शहर की लगभग तीन सौ तथा ग्रामीण क्षेत्र की मिलाकर 669 प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णिमा को होगा। जिले में विभिन्न स्थानों 24 स्थायी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनका विसर्जन नहीं होना है। शहर में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही बस्ती शहर में पूर्णिमा तक मेले का आयोजन होता है। दशहरा के अगले दिन से लेकर पूर्णिमा को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तक यह मेला चलता है।
बता दें कि इसके लिए डीएम रवीश गुप्ता ने शहर को छह जोन व 13 सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। त्योहार को शांति एवं सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान को संपूर्ण कानून व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है।
सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट 17 व 18 अक्टूबर 2024 को अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर दुर्गा प्रतिमाओं के स्थापना स्थल से लेकर अमहट घाट पर विसर्जन के लिए मूर्ति विसर्जन समाप्ति तक पुलिस अधीक्षक की ओर से तैनात पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
डीएम रवीश कुमार ने बताया कि जिन मजिस्ट्रेट की ड्यूटी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए लगाई गई है। उनके लिए दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन तक किसी तरह के अवकाश की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। वह बिना अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। आज लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटी, देईसाड़, महादेवा , लालगंज कुदरहा, सहित अन्य जगहों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का बानपुर , पिड़िया, लालगंज , शेल्हरा, सहित कुआनों नदी के विभिन्न घाटों व पोखरों में विसर्जन किया गया।