
ज्योतिष उपाय एवं राशिफल: ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री जी के अनुसार
पितृ दोष और उसके प्रभाव: पितृ दोष तब बनता है जब पूर्वजों की आत्मा किसी अधूरे कर्म, असंतोष या अन्य कारणों से अशांत रहती है। यह व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियों को जन्म दे सकता है, जैसे- आर्थिक तंगी, सेहत से जुड़ी समस्याएं, पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव अब जानिए आज का राशिफल और ग्रहों की स्थिति आपके जीवन को कैसे प्रभावित कर सकती है।
पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं: हर महीने की अमावस्या को पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध करना चाहिए, पितृ पक्ष में दान-पुण्य करना चाहिए, पितरों के लिए धूप-दीप करना चाहिए, पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए, इसके अलावा दक्षिण दिशा में पितरों की तस्वीर लगाकर उनके सामने धूप, अगरबत्ती आदि जलाने या रोजाना घर की दक्षिण दिशा में सरसों की तेल का दीपक जलाने से भी इसका प्रभाव कम होता है।

जानिए ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री जी से आज बृहस्पतिवार का राशिफल :-
मेष (Aries)
यात्रा, नौकरी और निवेश लाभदायक रहेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धैर्य और मिलनसार स्वभाव से जीवन में आनंद बना रहेगा।
वृष (Taurus)
बकाया राशि की वसूली सफल होगी। यात्रा और निवेश से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें।
मिथुन (Gemini)
मेहनत का उचित फल मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कर्क (Cancer)
विवादों से बचें, तनाव हो सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। पुराने रोग परेशानी दे सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता के योग हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
सिंह (Leo)
मेहनत के अनुरूप फल कम मिलेगा। कार्य की सराहना होगी, धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता दूर होगी। व्यापार में लाभ होगा। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करें।
कन्या (Virgo)
संपत्ति से जुड़े कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। धैर्य से विवादों का समाधान निकालें। नए विचारों पर चर्चा होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुला (Libra)
कुसंगति से बचें, नुकसान हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार में लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन संचय की स्थिति बनेगी। परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। रुके हुए कार्य पूरे होने से प्रसन्नता मिलेगी।
धनु (Sagittarius) चोट और रोग से सावधान रहें। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। भाइयों से विवाद हो सकता है, सावधान रहें।
मकर (Capricorn)
सरकारी सहयोग मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय सामान्य रहेगा। जायदाद संबंधी समस्याएं सुलझेंगी। नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे।
कुंभ (Aquarius)
पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। खर्च बढ़ सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा।
मीन (Pisces)
व्यापार संतोषजनक रहेगा। आपसी संबंधों को प्राथमिकता दें। कम मेहनत में भी लाभ के योग हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें। थकान और व्यस्तता अधिक रहेगी।
ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री
ज्योतिष सेवा केंद्र
📞 09594318403 / 9820819501