
•फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम स्तर पर लगेगा कैंप।
बस्ती। किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया गया है। अब तक 41.9 प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री हो पाई है। अभी भी 58 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। किसानों की शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री के लिए शासन की तरफ से एक बार फिर पंजीकरण का समय बढ़ाया गया है। अब किसान 30 अप्रैल तक करा सकेंगे। किसान सम्मान निधि योजना में जनपद में करीब पांच लाख किसान पंजीकृत हैं। खेती करने के लिए इन किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से दो-दो हजार रुपये एक वर्ष में तीन बार खाते में भेजा जाता है।
बीते वर्ष अक्तूबर-नवंबर से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करवाना अनिवार्य कर दिया है। कृषि और राजस्व विभाग के सहयोग से जिले में रजिस्ट्री का कार्य शुरू हुआ। शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा करने के लिए शासन की तरफ से दो बार समय बढ़ा। पहली बार समय सीमा 31 जनवरी थी, बाद में इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया। अब 30 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी।
जनपद में दो लाख 17 हजार 800 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। ग्राम पंचायत वार कैंप लगाकर छूटे हुए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। अब दो बार इसकी तिथि बढ़ाई जा चुकी है। शासन 30 अप्रैल तक रजिस्ट्री की समय-सीमा निर्धारित की गई है। अब
अशोक कुमार गौतम,उपनिदेशक कृषि, बस्ती