
—के. के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। जनपद संत कबीर नगर में माह अप्रैल 2025 का किसान दिवस आगामी 16 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 1:00 बजे से किया जाएगा।
डॉ. सिंह ने जनपद के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित समस्त सूचनाओं एवं अभिलेखों के साथ किसान दिवस में स्वयं प्रतिभाग करें, ताकि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस संबंध में सूचना कार्यालय द्वारा यह जानकारी प्रसारित की गई है।