
•डीजीपी कार्यालय से तबादला आदेश जारी, वरिष्ठ अधिकारियों को मिले महत्वपूर्ण पद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं। इस फेरबदल में प्रयागराज, आगरा, बागपत, बाराबंकी, मेरठ, गाज़ियाबाद सहित विभिन्न जिलों में पुलिस महापदाधिकारी, आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
श्री नीलाब्जा चौधरी (IPS-2000) को अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, लखनऊ बनाया गया है। वे पूर्व में अपर पुलिस महानिदेशक, एटीएस के पद पर कार्यरत थे। श्री अजय कुमार मिश्रा (IPS-2003) को प्रयागराज परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। श्री जे. रविन्द्र गोड़ (IPS-2005) अब गाज़ियाबाद के पुलिस आयुक्त होंगे। श्री दीपक कुमार (IPS-2005) को आगरा के पुलिस आयुक्त के रूप में तैनाती दी गई है। श्री प्रेम कुमार गौतम (IPS-2005) को एटीएस, लखनऊ का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। श्री शैलेश कुमार पाण्डेय (IPS-2011) को आगरा परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। श्री श्लोक कुमार (IPS-2014) अब मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। श्री दिनेश कुमार सिंह (IPS-2014) को बुलंदशहर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्री प्रमेन्द्र (IPS-2014) अब 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ में सेनानायक के पद पर कार्यभार संभालेंगे। श्री अरविंद विजयावर्गीय (IPS-2017) को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। श्री सूरज कुमार राय (IPS-2018) अब बागपत के पुलिस अधीक्षक होंगे।
प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में कदम:
राज्य सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक मजबूती, कानून-व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। नई नियुक्तियों से संबंधित जिलों में तेजी से कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
देखें पूरी लिस्ट:-
