
बस्ती। प्लाट में लगे हैंडपंप की चोरी करने वाले 02 नफर अभियुक्त को एक अदद हैंडपंप की मुड़िया के साथ कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। बता दें कि प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व मे थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0 स0 193/24 धारा 303, 317(2) BNS से संबंधित दो अभियुक्त 1.धर्मेंद्र पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी ग्राम पिकौरा सानी उम्र 30 वर्ष थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती 2. वीरेन्द्र प्रताप पुत्र रामनाथ उम्र 38 वर्ष निवासी पिकौरा सानी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को रविवार रात साढ़े दस बजे लगभग कप्तानगंज अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर मौके पर गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करके माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक राजेश कुमार विश्वकर्मा, उ0नि0 प्रहलाद यादव, का0 काशी कुमार, का0 एस0 पी0 चौहान थाना कप्तानगंज शामिल रहे।