
खबर 01. फंदे से लटक कर नवविवाहिता ने दी जान
बस्ती: लालगंज थानाक्षेत्र के हर्रैया गांव में नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। अभी तीन तीन माह पहले उसकी शादी हुई थी। पति मुंबई में मजदूरी करता है। घर के लोग सुबह धान काटने के लिए खेत में गए हुए थे। आकर देखा तो उनकी बहु दुपट्टे के सहारे फंदा लगा कर लटकी हुई थी। स्वजन ने डायल 112 को जानकारी दी। नवविवाहिता 20 वषीर्या सुकन्या पत्नी राजन ने किस हालात में जान दे दी अभी इसका पता नहीं लग सका है। स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शरू कर दी है। शव का पंचायतनामा भर कर उसको पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।
खबर 02.:- दीवार बनवा रहे दुकानदार की पिटाई
बस्ती: दुबौलिया थानाक्षेत्र के डेइडीहा बुजुर्ग गांव में किराना दुकानदार की उसके पड़ोसियों ने नवनिर्मित दीवार को गिरा दिया। मना करने पर उसकी पिटाई कर दी। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने तहरीर देकर गांव के ओमप्रकाश, चित्ररेखा, सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
—
खबर 03.:- किशोरी के साथ छेड़खानी
बस्ती: सोनहा थानाक्षेत्र में बाजार गई किशोरी केसाथ छेड़खानी किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने किशाेरी के पिता की तहरीर पर शानू उर्फ़ शिवम निवासी ग्राम भानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
—
खबर 04.- आवास के लिए मिले 2.18 लाख रुपये खाते से उड़ाया
बस्ती: लालगंज थानाक्षेत्र के जयपुर गांव निवासी मंगला देवी के खाते से 2.18 लाख रुपये गूगल पे के जरिए आनलाइन निकाल लिया गया। पीड़िता के बेटे ने थाने में तहरीर देकर पवन उपाध्याय, आशा देवी व अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन मेु जुटी हुई है।
—
खबर 05.:- बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
बस्ती: लालगंज थानाक्षेत्र के बंजरिया गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही बोलेरो से टकरा गई। बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगो ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया। टीकर गांव निवासी इंद्रपाल पुत्र मस्तराम बाइक से लालगंज की तरफ से महादेवा जा रहा था। जैसे ही वह बंजरिया गांव के सामने पहुंचा ही था। कि बगल से गुजर रही बोलेरो के शीशे में टकरा गया।
खबर 06.:- बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना
बस्ती: मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कुरियार गांव में रविवार को देर रात को चोरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाया। घटना की जानकारी स्वजन को सोमवार भोर में हुई। इसकी सूचना परिवार वालों ने डायल 112 को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कुरियार गांव के विनोद चौधरी पुत्र रामकरन चौधरी ने मुंडेरवा थाना को तहरीर देकर बताया कि मेरे घर में रविवार देर रात चोरों द्वारा घर के छठ से सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर सूटकेस में रखा जेवर, पैसे, घर में रखा और की कीमती सामान, कपड़ा, चुरा ले गए। इस चोरी की घटना से गांववासियों में दहशत का माहौल बना है।
खबर 07.:- किशोरी को किया अगवा मुकदमा दर्ज
बस्ती: गौर थानाक्षेत्र से किशोरी को अगवा कर लिए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर उस्मान पुत्र अब्दुल कलाम निवासी मझौवा दुधनाथ, थाना गौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। किशोरी के पिता ने बताया कि एफआइआर दर्ज करने से परहेज करने वाली गौर पुलिस उल्टे स्वजन को परेशान कर रही है। आरापेित का नामपता जानने के के बाद भी उसके उपर कार्रवाई करने में उदासीनता बरत रही है। बेटी के अनहोनी की आशंका जताई है।
—
खबर 08:-दवा लेने गए व्यक्ति की पिटाई
बस्ती: छावनी थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास दवा लेकर अपने घर जा रहे अशोक निषाद निवासी ग्राम पूरे चेतन की चार व्यक्तियों ने मिल कर पिटाई कर दी है। पुलिस ने अशोक की तहरीर पर संत कुमार उर्फ संतु सिंह, सुनील सिंह, संजीत सिंह निवासी विक्रमजोत व निलेन्द्र अग्रहरि निवासी ग्राम कवलपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
—
खबर 09:- गुटखा की कीमत मांगने पर हमला
बस्ती: नगर थानाक्षेत्र पोखरा चौराहे पर पान की दुकान से गुटखा लेकर दबंगों ने गुटखा विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के भाई मुकेश कुमार की तहरीर पर श्याम पुत्र रामउग्रह निवासी महुर्रैया समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।