
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार शाम नोएडा सेक्टर-3 के बहलोलपुर गांव में एक इमारत गिर गई। तीन लोगों को बचाया गया है और अस्पताल भेजा गया है। एक व्यक्ति के फंसे होने की संभावना है इमारत के पास नींव की खुदाई हो रही थी। हादसे का शिकार हुई इमारत 1 मंजिल की है। इमारत के गिरने का मामला थाना सेक्टर 63 का है।
इमारत गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई। इमारत के अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए। उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। बुलडोजर की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है।
इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये मामला थाना सेक्टर-63 का है। हनुमान मंदिर के पास बहलोलपुर में एक खाली प्लॉट की नींव खोदी जा रही थी। नींव खोदते समय बगल के मकान की दीवार गिर गई।
मलवे में 2 लोगों को निकाल कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य व्यक्ति के दबे होने की संभावना है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं। पुलिस बल व फायर यूनिट द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है।
००