
बस्ती। थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा विगत दिवस पीआरबी द्वारा एक अर्ध विक्षिप्त लड़की को समय करीब शाम 5:45 बजे पर ग्राम नरथरी के पास से थाना हाजा लाया गया था। पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना नाम आशा बताया तथा अपना पता व माता-पिता का नाम पूछने पर कुछ नहीं बता पा रही थी। थाना हाजा पर उसकी तबियत बिगड़ने पर उसको तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। तत्काल जरिए एम्बुलेंस हेड कांस्टेबल शेषनाथ यादव व महिला कांस्टेबल मीरा यादव के साथ उक्त लड़की को जिला अस्पताल रवाना किया गया। जहां उसका इलाज हुआ। इलाज के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से उस लड़की का परिजनों से मिलवाने हेतु प्रचार प्रसार भी किया गया। जिसके क्रम में आज रविवार को लड़की के परिवार के लोग मौके पर अपनी लड़की को ढूंढते हुए आए। आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद लड़की को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।