
•2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार – आदित्य
बस्ती। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का हरैया विधानसभा के विक्रमजोत में शनिवार को प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य विक्रमजोत प्रथम, आदित्य प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने फूलडीह स्थित यश ग्रुप कार्यालय पर उनका जोरदार अभिनंदन किया।
जैसे ही जिलाध्यक्ष का काफिला फूलडीह स्थित यश ग्रुप कार्यालय पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने जोश और उल्लास के साथ उनका स्वागत किया और फूलमालाओं से लाद दिया। इस आत्मीय स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के जोश और समर्थन को सराहते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि बूथ स्तर को मजबूत कर 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की नींव रखनी होगी।
इस अवसर पर आदित्य प्रताप पाण्डेय ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों से जनता प्रसन्न है, जिससे 2027 में भाजपा की सरकार फिर से बनेगी।
स्वागत समारोह में भानु सिंह, अनादि मिश्रा, दीपक पाण्डेय, रजनीश मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, सुनील मौर्य, रमेश दुबे, हाकिम तिवारी, वीरेंद्र यादव, रघुनायक शुक्ल, पप्पू मिश्रा, प्रिंस पाण्डेय, नवनीत शुक्ला, राम भवन यादव सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।