
•औद्यानिक फसलों की खेती के फायदे के बारे में कार्यक्रम में किसानों को दी गई जानकारी व किया गया जागरूक।
बस्ती। कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया बस्ती में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत उन्नत खेती के लिए 40 किसानों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/वैज्ञानिकों द्वारा शनिवार को तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया था।



कृषि वैज्ञानिक डा0 पी0के0 मिश्रा ने औद्यानिक फसलों की खेती के फायदे के बारे मे विस्तार से बताकर किसानों को जागरूक किया। सेवानिवृत्त उद्यान निरीक्षक राम विनोद मौर्य द्वारा प्राकृतिक खेती एवं उससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी एवं डा0 आर0बी0 सिंह द्वारा फल, फूल सब्जी की खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया। डा0 वी0बी0 सिंह द्वारा सहफसली खेती से होने वाले फायदे के बारे मे एवं आम रोपण के विधि के बारे विस्तृत जानकारी दिया गया।
जिले के योजना प्रभारी भानु प्रताप त्रिपाठी द्वारा पराम्परागत खेती को छोड़कर औद्यानिक फसलों की खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया। औद्यानिक फसलों से जुड़ी उद्यान विभाग की समस्त योजनाओं से कृषकों को अवगत भी कराया।
इस तीन दिवसीय गोष्ठी के अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार,उद्यान निरीक्षक, राजन कुमार,सहायक उद्यान निरीक्षक, त्रिपुरारी प्रजापति, अर्जुन, छक्कन आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।