
सुल्तानपुर। जिलाध्यक्ष की रेस में सबसे आगे रहे भाजपा नेता सुशील त्रिपाठी पर भाजपा के शीर्ष संगठन ने भरोसा जताते हुए जिला संगठन की कमान सौंपी है। सुशील त्रिपाठी मौजूदा काशी क्षेत्र महामंत्री पद पर आसीन हैं।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ० आर०ए० वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, मण्डल अध्यक्ष गणों ने माला पहनाकर उन्हें बधाई व शुभकामनायें दीं। भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है।
जिलाध्यक्ष की रेस में भाजपा नेता सुशील त्रिपाठी के प्रस्तावक रहे मण्डल अध्यक्ष करौंदीकला विक्रमाजीत वर्मा ‘विक्की’का हौसला बुलंद है। अपने नेता के चयन से समर्थक, कार्यकर्ता गदगद दिख रहे हैं।