
बस्ती। महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की महासचिव मंजू पाण्डेय ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका गांधी पर भाजपा नेता पूर्व सांसद रमेश विधूडी द्वारा अभद्र टिप्पणी किये जाने के मामले में सीओ सिटी के समक्ष अपना बयान दिया। आग्रह किया कि इस प्रकरण में रमेश विधूडी के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई किया जाय।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेत्री मंजू पाण्डेय ने बताया कि पूर्व सांसद रमेश विधूडी ने जिस प्रकार से सांसद प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी किया वह प्रियंका गांधी ही नहीं देश के महिलाओं का अपमान है। उनके बयान के बाद ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रमेश बिधूडी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया गया था।
कहा कि अभी तक पुलिस प्रशासन ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। यदि पुलिस ने मुकदमा दर्ज न किया तो वे सक्षम न्यायालय में जाने को बाध्य होंगी। राजनीति में सक्रिय महिलाओं का अपमान बरदाश्त नहीं किया जायेगा।