
-मुख्य अभियंता को सौंपा 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।
अयोध्या। विद्युत मजदूर पंचायत उ.प्र. सम्बद्ध हिन्द मजदूर सभा शाखा अयोध्या के निविदा/संविदा एवं नियमित विद्युत कर्मचारी टीजी 2 एवं मीटर रीडरों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर सम्बंधित समस्याओं को मुख्य अभियंता वितरण अयोध्या क्षेत्र को 13 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन ने सौहार्द वातावरण कायम रखते हुए मुख्य अभियंता से वार्ता के माध्यम से समाधान करने के लिए अनुरोध किया।
वहीं मुख्य अभियंता अयोध्या क्षेत्र अयोध्या द्वारा बिजली कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान के प्रति कोई सकारात्मक न मिलने से कर्मचारियों में फैला आक्रोश एवं विधुत प्रशासन अयोध्या के मनमानी एवं हठवादिता को मजदूर विरोधी होने के कारण इस पर ध्यानाकर्षण के लिए 07 नंबर दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक मुख्य अभियंता अयोध्या क्षेत्र अयोध्या के कार्यालय प्रांगण में कर्मचारी धरना देंगे।
इसके पश्चात भी अगर समस्याओं के समाधान पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ तो इस हठवादिता के विरोध में अग्रिम निर्णय लेने हेतु संगठन विवश होगा। इस मौके पर रघुवंत्र मिश्रा प्रांतीय मंत्री जिला अध्यक्ष जय गोविंद सिंह उर्फ बबलू संजय कुमार सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष अयोध्या जोन सुशील मौर्य कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येंद्र पांडे राम सिंह राजेश यादव मौजूद रहे।