
•दिल्ली से आने वाली बड़ी बसों में सामान लादने की होड़।
बस्ती। जिले में दिल्ली आने वाली प्राइवेट बसों के संचालक इन दिनों सवारियों से ज्यादा भाड़ा होने में जोर दे रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी के साथ सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं। ऐसे में ओवरलोडिंग से कभी भी हादसा हो सकता है। बड़ेवन चौराहे हाईवे पर यह नजारा आम बात है।
बस्ती और सिद्धार्थनगर से रोजाना 15 से 20 प्राइवेट बसों का आना जाना रहता है। बसें दिल्ली और अन्य शहरो के लिए जाती है। वहीं दिल्ली से वापसी पर आने पर इन बसों में यात्रियों से ज्यादा कस्बा के व्यापारियों को सामान बसों के अंदर व छतों पर लादकर लाया जाता है।
दिल्ली से सुबह आने वाली प्राइवेट बसों में ज्यादातर भाड़ा का सामान ही रहता है। बस के ऊपर और अंदर व्यापारियों का सामान लदा रहता है।
क्षेत्र के लोगों का कहना कि बस संचालक व्यापारियों से साठगांठ कर सेल्स टैक्स बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। रोज इस तरह का नजारा दिखता है। बंदी होने पर व्यापारी उस दिन दिल्ली जाकर अपनी खरीदारी करते हैं और वहां से अपने सामान को बस पर लादकर यहां आते हैं।

एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि बसों पर व्यापारियों के सामान आने की जानकारी मिली है। जल्द इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।