
लखनऊ। समाजवादी पार्टी जिला लखनऊ द्वारा आयोजित तीसरा समाजवादी महिला सम्मेलन आज आशीर्वाद लॉन, शिवलर चौराहा, मोहनलालगंज रोड, गोसाईगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद आर.के. चौधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह ने शिरकत की।
सम्मेलन की अध्यक्षता जूही सिंह ने की और संचालन महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने किया।महिला सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को चांदी का मुकुट, जबकि सांसद आर.के. चौधरी, जूही सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा और पूर्व एमएलसी डॉ. मधु गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को भी सम्मानस्वरूप अंगवस्त्र भेंट किए गए।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को उनके हक, अधिकार और संविधान की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रख रही है और समाज में आज भी महिलाओं की शिक्षा दर कम है, जिससे वे केवल गृहिणी बनकर रह गई हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और समाज व प्रदेश की तरक्की में योगदान देने का आह्वान किया।
सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी, जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयंत’, पूर्व विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर, पूर्व एमएलसी कान्ती सिंह, रामवृक्ष यादव, नेहा यादव, सोनी चौधरी, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, वरिष्ठ नेता सहदेव सिंह यादव, श्रवण कुमार यादव एडवोकेट, राजबाला रावत, प्रदेश सचिव महिला सभा सुहागवती, ऊषा सेन, विजयलक्ष्मी, अंजू यादव समेत हजारों महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने की अपील की। महिलाओं ने अपने हक की लड़ाई लड़ने और 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के संकल्प के साथ सम्मेलन का समापन किया।
—————————————-