
बस्ती। जनपद न्यायालय में कार्यरत पांच न्यायाधीशों का उच्च न्यायालय के आदेश पर तबादला किया गया है। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तारकेश्वरी सिंह को फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अलीगढ़ भेजा गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित मिश्रा का इसी पद पर रायबरेली, एसीजेएम प्रथम चौधरी संदीप सिंह अब सिविल जज सीनियर डिवीजन बस्ती होंगे। उनके स्थान पर भदोही से सबीहा खातून को पोस्ट किया गया है। उनके पति आरिफ अहमद अंसारी को अपर सिविल जज के पद पर भेजा गया है। एसीजेएम द्वितीय अर्पिता यादव व ग्राम न्यायाधिकारी सरफराज को कौशांबी जनपद भेजा गया है। जिले में ही तैनात न्यायाधीश मौसमी मद्धेशिया को परिवार न्यायालय का अपर प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।