
लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में वांछित वारंटी अभियुक्त पंकज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी और सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर के नेतृत्व में इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया। अभियुक्त पंकज कुमार सिंह, निवासी विनीतखंड, गोमतीनगर, लखनऊ के खिलाफ माननीय न्यायालय मजिस्ट्रेट एडीशनल कोर्ट नं0-1 लखनऊ द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) कम्पलेन संख्या 19650/23, 19647/23, 19644/23 और 19641/23 के तहत धारा 138 एनआई एक्ट में मामला दर्ज था।
अभियुक्त को 27 मार्च 2025 को न्यायालय में पेश होना था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।गिरफ्तारी की इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, महिला उपनिरीक्षक गुरप्रीत कौर, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव और कांस्टेबल सूर्य प्रताप सिंह ने अंजाम दिया। पुलिस टीम ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
——————————————