
•हिन्दू नववर्ष, सृष्टि के निर्माण का दिन है- बलराम मिश्र
बल्दीराय/सुल्तानपुर। विकास खण्ड धनपतगंज अंतर्गत, हिन्दू नववर्ष को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए आर एस एस स्वयं सेवकों ने रैली निकाली। जगह जगह फलाहार का आयोजन किया।कार्यक्रम का समापन कर घर घर भगवा फहराने का आवाहन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत खारा स्थित फूलकली रघुनाथ विद्यालय बाबा खरकपान से करते हुए स्वयंसेवक पूर्व भाजपा जिलामंत्री बलराम मिश्रा ने कहा कि हिन्दू नववर्ष के अवसर पर हिंदू समाज आज 19 करोण 68 लाख 53हजार 126वे साल में प्रवेश कर रहा है। आज ही के दिन महाराजा विक्रमादित्य का राज्याभिषेक हुआ था ।आज से ही हमारे सभी शुभ कार्यों की शुरुआत हो रही है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जमुना प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन हमारे लिये गौरव का दिन है।आज ही के दिन भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था और आर एस एस के प्रथम सरसंघचालक हेडगेवार का जन्मदिन भी इसी दिन मनाया जाता है।
स्वयंसेवक जनार्दन जी महाराज ने कहा कि हर हिन्दू परिवार अपने अपने घरों में भगवा फहराकर हिन्दू नववर्ष आदि अनादि काल से पर्व की तरह मनाता आ रहा है। खारा से शुरू प्रभातफेरी राम नगर, हरौरा, पीरो सरैया , देहली बाजार ,धनपतगंज, होते हुए संजय नगर में समाप्त हुई। इस अवसर पर जगह जगह हिन्दू स्वयं सेवकों द्वारा फलाहार का कार्यक्रम किया गया।
इस मौके पर डॉक्टर बलराम मिश्रा, जमुना जी, हेमंत सिंह ,त्रिनेत्र पाण्डेय प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख धनपतगंज ,विनय सिंह ,जनार्दन जी महाराज, कृपाशंकर मिश्रा, चन्द्रकेश सिंह,राधेरमण दूबे, चन्दन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
आरएसएस स्वयंसेवको का भगवा आर्मी ने किया भव्य स्वागत
हिन्दू नववर्ष के अवसर पर स्वयं सेवकों द्वारा निकाली प्रभातफेरी का संजय नगर स्थित भगवा आर्मी के जवानों द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिसमें कार्यकर्ताओ द्वारा फलाहार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राजीव मिश्रा, कपिल दूबे, आनंद मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा, राम धीरज मिश्रा, विशाल साहू,हर्षित मिश्रा, सूरज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।