
बस्ती। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पति पर उसे अपने दोस्तों के हवाले करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली बांसी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि दिसंबर 2017 में उसकी शादी बस्ती कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स के साथ हुई थी।
आरोप है कि पति रोज अलग-अलग गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनवाने की कोशिश करता था। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
तंग आकर वह मायके चली गई। करीब छह साल बाद कोतवाली बांसी में शिकायत करने पर दोनों पक्षों में अप्रैल 2024 को समझौता हुआ। इसके बाद वह फिर से पति के घर पर आकर रहने लगी।
आरोप है कि घर आने के बाद एक रात करीब नौ बजे पति दो अन्य पुरुषों के साथ गलत नीयत से घर पहुंच। विरोध करने पर पति ने धमकी दी कि अगर शोर मचाओगी तो हत्या कर देंगे। इसके बाद हाथ-पैर बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। कोतवाल राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आरोपी और उसके दो दोस्तों पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।