
बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं को एक-एक करके गम्भीरतापूर्वक सुना गया।
पूर्व सैनिकों द्वारा बैठक में भूमि विवाद, विद्युत ट्रांसफार्मर सहित अन्य समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। अपर जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल देविन्दर गुहानी ने किया। इसमें मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, डीडीओ अजय सिंह, ईओ नगरपालिका सुनिष्ठा सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहें।