
•पुण्यतिथि पर शास्त्री जी को पुष्पार्पित कर विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि।
बस्ती। दी सिटी मांटेसरी स्कूल में आज लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी, विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री आकाश जी सामाजिक कार्यकर्ता कौशलेंद्र पांडे एवं विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने मां भारती की अमर सपूत परम देशभक्त स्वदेशी हृदय सम्राट भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार के साथ पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। प्रबंधक अनूप खरे ने कहा वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक प्रदेश में हम सभी को लाल बहादुर शास्त्री जी से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उपस्थित रहने वाले छात्रों में आलोक श्रीवास्तव ,पीयूष कुमार ,रिदम पांडे, श्रेयांश पांडे ,अभिषेक श्रीवास्तव, अभिनव पांडे ,आकाश मौर्य,अंश चौधरी, आयुष कुमार ,अंशिका पाल, अंशिका त्रिपाठी ,आयुष प्रताप सिंह, कुमकुम राव ,पायल पांडे, निधि, खुशी चौधरी, अदिति वर्मा ,आख्या मणि त्रिपाठी, अलंकृत चंद्र रतन, अंशिका श्रीवास्तव ,अनुष्का चौधरी, आरुष खान ,अर्चिता पांडे ,हर्षिता मिश्रा, हिमांशु यादव आदि बच्चे उपस्थित रहे उपस्थित रहने वाले विद्यालय के अध्यापकों में संध्या त्रिपाठी ,सुषमा श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव ,श्री राम यादव ,विमला सिंह स्मिता अस्थाना शशि कला सिंह ,सोनाक्षी गुप्ता, अनुष्का मिश्रा, शिखा सिंह, दानिश राजा, कुमार आनंद, अंजू सिंह ,सविता त्रिपाठी, रोली गुप्ता ,रियास अस्थाना, स्वप्निल कनौजिया, वेदव्यास चौबे, दिशा साहू ,देवदूत बसु ,जानवी शुक्ला, कविता कसौधन ,सत्यम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।