
•महारूद्राभिषेक के बाद ब्रह्ममुहूर्त से किया जा रहा जलाभिषेक।
मुरादाबाद। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री राधाकृष्ण मन्दिर बहेड़ी ब्रह्मनान में प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त से हरिद्वार से पतित पावनी गंगा का जल लेकर बड़ी तादाद में आये शिव भक्त भोले एवं सनातन धर्म के अनुयायियों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है। मन्दिर परिसर में लम्बी लाइन लगी हुई है। श्रद्धालु महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे उपवास रखकर दुग्ध, घृत एवं जल से भगवान भोलेनाथ का श्रद्धापूर्वक अभिषेक कर रहे हैं तथा भगवान शिव को प्रिय बेलपत्र, भांग, धतूरा, श्वेत पुष्प, चन्दन आदि समर्पित कर अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए मंगल कामना कर रहे हैं।



मन्दिर समिति के सदस्यगण एवं स्वयंसेवकों द्वारा कांबडियों के विश्राम एवं जलपान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है क्ष। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना भोजपुर का पुलिस बल मन्दिर परिसर में तैनात है।
मन्दिर समिति के राजकुमार शर्मा, राजेश रूहेला राजू, राधेश्याम शर्मा, ग्राम प्रधान अल्पना पंकज भारद्वाज, लक्ष्मीकांत कश्यप, कुलदीप रूहेला, पं. सुरेश चन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, चिन्टू सागर, पं. योगेश कुमार शर्मा, शिवओतार शर्मा, लक्ष्य भारद्वाज, यादराम रूहेला, डा. धर्मपाल, अभिषेक रूहेला, शंकर सिंह कश्यप, वीरसिंह प्रजापति, रामप्रसाद सैनी, छोटे सिंह पाल, बालमुकन्द कश्यप, इशान्त बाल्मीकि, अंश वंश रूहेला, दक्ष भारद्वाज, देव कश्यप आदि शिव भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं।