
जौनपुर। श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति द्वारा आयोजित कायस्थ समागम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ0 सुशील सिन्हा चेयरमेन के पी ट्रस्ट प्रयागराज ने कहा कि कायस्थ समाज जागरूक समाज हैं और देशहित में सदैव समर्पित रहता है।
उन्होंने समाज को ट्रस्ट के पी ट्रस्ट प्रयागराज का मेंबर बनने का आह्वान किया। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों को नौकरी करने वाली सोच से ऊपर उठकर नौकरी देने वाला बनना चाहते ऐसा प्रयास करें।
चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि इस समागम में देशभर के कई संगठन के लोग एक मंच पर मौजूद हैं और एकजुट हैं। इतनी बडी संख्या में मौजूद लोग बहुत कम देखने को मिलता हैं।
कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द खरे ने कहा कि आज समय की मांग है एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाए जो आज जौनपुर में दिखाई दे रहा हैं।
अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट , पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, आर आई अशोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव को’कायस्थ रत्न’ से सम्मानित किया गया। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के राष्ट्रीय टीम, प्रदेश टीम के लोगो ने शपथ ग्रहण किया, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ0 उमाकांत श्रीवास्तव की टीम ने चित्रांश महासभा के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव की टीम को शपथ ग्रहण कराया।
महिला जिला अध्यक्षों में प्रतिमा श्रीवास्तव टीम, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव टीम, महिला जिलाध्यक्ष सुमती श्रीवास्तव टीम महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव टीम महिला जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव टीम ने छोटे बच्चों का संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुति कर सम्मेलन में चार चांद लगा दिया।
समाज के लिए प्रेरणा बने कायस्थ समाज के सफाई कर्मी, ऑटो चालक, पेट्रोल पंप कर्मी को समाज द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम संयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त पूजन के दिन श्री चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ से श्री चित्रगुप्त मंदिर रूहटा तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों भगवान चित्रगुप्त के भक्त शामिल होंगे।