
Auspicious Time Of Maghi Purnima Snan: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान माघ पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आज माघ पूर्णिमा के दिन सौभाग्य और शोभन योग का संयोग बन रहा है। पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान का तीन शुभ मुहूर्त है। आज इसके लिए तीन शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं:
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 5:19 बजे से 6:10 बजे तक
दूसरा मुहूर्त – सुबह 7:02 बजे से 8:25 बजे तक
तीसरा मुहूर्त – सुबह 8:25 बजे से 9:49 बजे तक
इसके अलावा, अमृत काल शाम 5:55 बजे से 7:35 बजे तक रहेगा।
इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है, और ग्रहों के नक्षत्रों के अद्भुत मिलन से इस बार का संयोग खास माना जा रहा है। माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ-साथ दान-पुण्य और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस तिथि पर गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने से जीवन में समृद्धि, सुख, और शांति की प्राप्ति होती है। इस वर्ष प्रयागराज में 144 वर्षों बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिससे माघी पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ गया है।
माघ पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए, इस दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से उन्नति, पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है, ऐसा विश्वास है। इस दिन अन्न, धन, तिल, गुड़ और घी का दान करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का आयोजन भी किया जाता है। इस दिन गरीबों को भोजन कराने से विशेष लाभ मिलता है। ऐसा करने से सभी प्रकार के कष्ट और पाप समाप्त होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।