
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। कांग्रेस पार्टी के पुनः निर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडे ने अपने चयन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया।

श्री पांडे ने कहा, “मैं अपने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को बूथ स्तर, नगर पंचायत स्तर और जिला कार्यकारी स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए समर्पित रहूंगा।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिला स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा। साथ ही, बूथ स्तर, न्याय पंचायत स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार कर व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
श्री पांडे ने विश्वास जताया कि यह संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती देगा। उन्होंने कहा, “अगले छह महीनों में संगठन को पूरी तरह से सक्रिय कर हम सब फिर से एकजुट होंगे और कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं, ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजयश्री दिलाई जा सके।