
आजमगढ़। मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग, उ0प्र0/प्रभारी मंत्री अनिल राजभर द्वारा प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़, शहीद कुंवर सिंह उद्यान में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी जनपद स्तरीय प्रदर्शनी के साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही मा0 मंत्री जी ने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगाए गए मिलेट्स फ़ूड कोर्ट (श्री अन्न) प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा उसमे बनाए गए व्यंजनों को चखा एवं उसकी प्रशंसा किया।


प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए कहा कि हमारी प्रदेश सरकार आज 08 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर रही है, इसमें सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आम जनमानस का बहुत ही सहयोग रहा है। उन्होने कहा कि आज देश के किसी भी कोने में रहने वाला व्यक्ति हमारे प्रदेश की प्रशंसा करता है, क्योंकि हमारे प्रदेश का विकास मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में तेजी से हुआ है। वर्तमान समय में हमारा प्रदेश नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

उन्होने कहा कि जब आप ऐसी सरकार बनाते हैं, जो प्रदेश एवं आपके विकास के बारे में चिंता करे, तो वह निश्चित ही दृढ़ संकल्पित होकर पूरे प्रदेश का विकास करता है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान पूरे तरीके से बदल गयी है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के लोगों का विकास किया है। मुख्यतः किसान व्यक्तियों के लिए मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है। आज उत्तर प्रदेश के लोग कहीं दूसरे प्रदेश या देश में जाते हैं तो अपने जनपद का नाम बताने में संकोच नही करते हैं।
उन्होने कहा कि आज प्रति व्यक्ति का वार्षिक आय 93 हजार से भी ज्यादा है। उ0प्र0 के विकास लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उस लक्ष्य के अनुसार ही कार्य कराते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प हमने लिया है, उस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा जो भी नारा दिया जाता है, उसे जनता के सहयोग से पूरा किया जाता है।
उन्होने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, किसानों, युवा, महिलाओं के लिए समर्पित है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत में केवल चार जातियां रहती हैं, जिसमें मातृ शक्ति, युवा शक्ति, किसान एवं गरीब व्यक्ति रहते हैं। उन्होने कहा कि इन चार जातियों का भला कर दिया गया तो पूरे देश का विकास हो जायेगा। उन्होने कहा कि हमारी सरकार इसी दिशा में कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
उन्होने कहा कि 08 वर्ष में जो काम हुआ है, उससे लोगों का मनोबल बढ़ा है तथा हमारा प्रदेश विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि कृषि विभाग किसानो के लिए आने वाले समय में बहुत ही लाभकारी कदम उठाने जा रहा है, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि धरती मां की सेहत का खयाल रखना किसानों की जिम्मेदारी है, इसके लिए किसानों को जैविक खादों का प्रयोग करना चाहिए, जिससे किसानों की उपज भी बढ़ेगी, साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
उन्होने कहा कि किसानों को नई तकनीकि से जोड़ने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। उन्होने कहा कि वैश्विक बाजार में किसानों की फसलों को भेजने का कार्य हमारी सरकार करने जा रही है। उन्होने कहा कि किसानों की फसलों को जहां भी बेहतर बाजार मिलेगा, उनकी फसलों को वहां पर भेजकर उनको अच्छी आमदनी उपलब्ध कराना हमारी सरकार का कार्य है, जिस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि किसानों की फसलों को डायरेक्ट बिना किसी बिचौलियों के सीधे बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होने कहा कि हमारी सरकार में कोई दंगा, फसाद नही होता है, यहां पर कानून व्यवस्था का राज है, यहां पर हर उद्यमी, व्यापारी, निवेशक आदि सभी लोग निर्भिक होकर सुरक्षित माहौल में अपना व्यापार/निवेश कर रहा है।
उन्होने कहा कि आज पूरे देश में हमारा प्रदेश निवेश के क्षेत्र में दूसरे स्थान है। आज नये-नये कल-कारखाने एवं उद्योग स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि प्रतिदिन 10 नए कारखाने का पंजीकरण किया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे उद्योगिक गलियारा स्थापित कर उ0प्र0 के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होने कहा कि सरकार यह भी प्रयास कर रही है कि युवाओं को अपने जनपद में ही रोजगार उपलब्ध हो सके, जिससे युवा अपने जनपद में ही रहकर रोजगार कर सकें, इसके लिए सरकार द्वारा युवा उद्यमी विकास योजना जैसी योजनाएं चला रही है, जिसमें बिना ब्याज का ऋण उद्योग स्थापित करने के लिए दिया जाता है, इससे प्रदेश के युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
उन्होने कहा कि जब हम ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी करते हैं तो पूरी दुनिया अचंभित होती है, आज पूर्वांचल में भी तेजी से निवेश करने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। आज उ0प्र0 में बिजली की आपूर्ति सुव्यवस्थित ढ़ंग से करायी जा रही है। पूरे प्रदेश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति कहीं भी आसानी से कम समय में पहुंच रहा है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण हेतु महिलाओं को ताकत कैसे मिले, महिलाएं आत्मनिर्भर कैसे बनें, वे सुरक्षित कैसे महसूस करें, इस विषय पर हमारी सरकार बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि गरीब कल्याण की दिशा में हमारी सरकार ने श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया है।
उन्होने कहा कि लोगों की आमदनी आने वाले समय में और बढ़ने वाली है। हमारी सरकार उ0प्र0 को विकसित करने के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य कर रही है, हमने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके अनुसार प्रदेश का विकास अवश्य किया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में महाकुंभ 2025 का सफल आयोजन कराया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 7.5 हजार करोड़ की लागत से महाकुंभ 2025 का आयोजन कराया गया। जिससे विभिन्न श्रोतों के माध्यम से लगभग 3.5 लाख करोड़ की आय प्रदेश सरकार को हुई है।
इसके पूर्व मा0 मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर की उपस्थिति में हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ के ओडिटोरियम में प्रदेश सरकार की 08 वर्ष की उपलब्धियों एवं महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन एलईडी के माध्यम से किया गया।
प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर, मण्डलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना द्वारा विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।
तत्पश्चात मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर द्वारा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत अभिषेक विश्वकर्मा, अबु बकार, अनुराग सोनकर, आशीष प्रजापति, अविनाश सिंह को डेमो चेक, कु0 सोनम सिंह, सादिक, प्रिंस यादव, प्रीति प्रजापति, रोली यादव को टैबलेट का वितरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत पूनम को डेमा चेक, खादी ग्रामोद्योग विभाग के अन्तर्गत श्रीराम प्रजापति, सोनू प्रजापति, पवन कुमार प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, दिनेश प्रजापति को इलेक्ट्रिक चॉक प्रमाण पत्र, सोहित कुमार प्रजापति, रामनवनमी प्रजापति, बलिराम प्रजापति को पगमिल प्रमाण पत्र, प्रवेश प्रजापति, सन्दीप कुमार, सतीश कुमार, श्रीमती किरन, अभिषेक विश्वकर्मा को दोना प्लेट मेकिंग मशीन प्रमाण पत्र, आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती पूजा कुमार मिश्रा, श्रीमती सीता संग्राम, श्रीमती मीना कुमारी, श्रीमती शशिकला, श्रीमती स्नेहा शुक्ला को नियुक्ति पत्र का वितरण, अटल आवासीय विद्यालय के कक्षा 07 की छात्रा सुश्री स्नेहा सिंह को प्रशस्ति प्रमाण पत्र, श्रम विभाग के अन्तर्गत मातृत्व एवं शिशु हितलाभ के लाभार्थी पवन आत्मा, गोविन्द कुमार को हितलाभ प्रमाण पत्र एवं श्रम विभाग में पंजीकृत लाभार्थी सामा एवं अशोक कुमार साव को कन्या विवाह योजना अन्तर्गत हितलाभ प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।इसके साथ ही समृद्ध किसान समृद्ध देश विषय पर कृषि, उद्यान, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों एवं समृद्ध किसानों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने प्रभारी मंत्री को अंगवस्त्र एवं मोमेण्टो देकर स्वागत किया।इससे पूर्व संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार सुश्री अन्नू द्वारा लोकगायन, तरूण श्रीवास्तव द्वारा नाटक, सुश्री पूजा कुमारी मिश्रा द्वारा लोकगायन, मनोहर गाजीपुर सेलिब्रिटी आर्टिस्ट एवं अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक लोगगायन/लोकनृत्य की प्रस्तुति की गयी।कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर मण्डलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।